पुरा तमन सरस्वती मंदिर

By: Jun 24th, 2017 12:08 am

asthaभारत के अलावा कई देशों में हिंदू परंपरा के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, खासकर पूर्वी एशिया के देश इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों का बहुत महत्त्व है। वहां पर कई भव्य और सुंदर मंदिर हैं। यहां बने देवी-देवताओं के मंदिर इतने सुंदर हैं कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर मंदिरों में भी की जाती है। पूर्वी एशिया के देश इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों का बहुत महत्त्व है। बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप प्रांत है जो कि जावा के पूर्व में स्थित है। बाली में स्थित पुरा तमन सरस्वती मंदिर इंडोनेशिया का सबसे सुंदर और पवित्र मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में वैसे तो कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं, लेकिन मुख्यतः यह देवी सरस्वती के लिए जाना जाता है। देवी सरस्वती को हिंदू धर्म के अनुसार विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी कहा जाता है। पुरा तमन सरस्वती मंदिर के पास एक सुंदर कुंड भी बना है, जो इस मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगाता है। पुरा तमन सरस्वती मंदिर में हर रोज संगीत कार्यक्रम होते रहते हैं। इस मंदिर में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। यहां पर इस मंदिर के अलावा और भी कई मंदिर हैं, जिनकी सुंदरता और भव्यता देखते ही बनती है। हर साल लाखों पर्यटक यहां पर आते हैं और इन मंदिरों को देखकर मंत्र मुगध हो जाते हैं। हरे-भरे पेड़ों और पानी के बीच बने ये मंदिर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। कहते हैं कि जो एक बार यहां आता है वो यहां की सुंदरता और शांति को ताउम्र नहीं भूलता। यहां के मंदिरों में सभी त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं। यहां पर भगवान शिव और विष्णु के मंदिर भी देखने योग्य हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App