भांबला के पुनीत उड़ाएंगे लड़ाकू विमान

By: Jun 22nd, 2017 12:03 am

सध्वाणी-टिक्करी के होनहार ने एयरफोर्स में बतौर फ्लाइंग आफिसर पाई तैनाती

newsबलद्वाड़ा— भांबला पंचायत के गांव सध्वाणी-टिक्करी का होनहार पुनीत ठाकुर भारतीय वायु सेना में बतौर फ्लाइंग आफिसर के रूप में फाइटर प्लेन उड़ाने वाला क्षेत्र का पहला पायलट बना है। उसे थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने भी सम्मानित किया है। पुनीत की इस उपलब्धि से जिला भर में खुशी की लहर है। पुनीत की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में हुई। फिर उनका चयन 2013 में एनडीए में हुआ। राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी पुणे से 2016 में स्नातक करने के बाद उन्होंने एक वर्षीय भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त किया। पुनीत ठाकुर के पिता जोगिंद्र सिंह ठाकुर बतौर प्राध्यापक सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में कार्यरत हैं और माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। पुनीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। पुनीत ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से मंजिल हासिल की जा सकती है। पुनीत की बहन तन्वी ठाकुर, दादा सुखराम, दादी कृष्णा देवी, चाचा पवन ठाकुर, चाची शारदा देवी, नाना लाल सिंह ठाकुर नानी कौशल्या देवी, कश्मीर सिंह, हंसा देवी, बलदेव, उषा देवी, दयाराम, विमला देवी, अमरदीप, आशा देवी, माया, विनोद कुमार, विक्रमजीत सिंह, डा. दुष्यंत, डा. यशवंत, विजेंद्र सिंह सहित हटली इलाके के सभी लोगों ने खुशी का इजहार करते पुनीत को बधाई दी है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App