भाजपा एससी मोर्चा ने बनाई रणनीति

By: Jun 24th, 2017 12:01 am

शिमला— भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को दीपकमल में हुई। बैठक की   अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. सिकंदर कुमार ने की, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता अजय चौहान ने बताया कि इस बैठक में मोर्चा के सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा हुई व जिलाध्यक्षों ने इस सदस्यता अभियान को प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखा। अनुसूचित जाति मोर्चा का यह सदस्यता अभियान 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App