मराठी फिल्म ‘काय रे रास्कला’

By: Jun 11th, 2017 12:07 am

Utsavप्रियंका की इस दूसरी फिल्म को लेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता है। दरअसल, प्रियंका की पिछली फिल्म वेंटीलेटर ने बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि क्रिटिक्स को भी इम्प्रेस किया। प्रियंका चोपड़ा की दूसरी मराठी फिल्म ‘काय रे रास्कला’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीजहो गया है। काय रे रास्कला एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे आई गिरीधरन स्वामी डायरेक्टर करने वाले हैं। वह पहली बार फिल्म का निर्देशन करेंगे। बॉलीवड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म प्रोड्यूस करने वाली हैं। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से ‘काय रे रास्कला’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दो नाम राजा और गुड्डू लिखे हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी दी गई है। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। राजा और गुड्डू ये दोनों इस मराठी फिल्म के लीड कैरेकटर्ज हैं। काय रे रास्कला एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे आई गिरीधरन स्वामी डायरेक्टर करने वाले हैं। वह पहली बार फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि गिरीधरन स्वामी दो मराठी फिल्म ‘मी आनी यू और वैल डन भाल्या’ में सिनेमेटोग्राफर रह चुके हैं। प्रियंका की इस दूसरी फिल्म को लेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता है। दरअसल, प्रियंका की पिछली फिल्म ‘वेंटीलेटर’ ने बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि क्रिटिक्स को भी इम्प्रेस किया। इतना ही नहीं, उनकी इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App