रथयात्राओं में उमड़ी भीड़ परिवर्तन के संकेत

By: Jun 24th, 2017 12:05 am

घुमारवीं —  परिवर्तन रथ यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। शिमला नगर निगम में मिली करारी हार से कांग्रेस में भारी निराशा है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा चारों संसदीय क्षेत्रों में चल रही परिवर्तन परिवर्तन रथयात्रा में उमड़ रही भीड़ से कांग्रेस के नेताओं में निराशा का वातावरण है, जिसके कारण कांग्रेसी नेता इन यात्राओं के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। महेंद्र धर्माणी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भाजपा द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन रथयात्राओं के बारे में बयानबाजी करने से पहले अपने संगठन और सरकार द्वारा उन पर उठाए जा रहे प्रश्नों का जवाब प्रदेश की जनता को दें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में माफिया राज का बोलबाला है तथा विकास कार्य ठप पड़े हैं। रथ यात्राओं के माध्यम से जनता प्रदेश सरकार के माफिया राज, भरष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार को सत्ता से हटा कर भाजपा के नारे अब की बार 50 के पार को चरितार्थ करेगी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App