रथयात्रा से कांग्रेस की नींद हो रही हराम

By: Jun 29th, 2017 12:01 am

बीबीएन— भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सोबनमाजरा में कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में सहायक सिद्ध होगी। रथयात्रा को मिल रहे समर्थन से कांग्रेस की नींद उड़ गई है, अब बौखलाहट में कांग्रेसी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की विदाई शिमला नगर निगम चुनाव से तय हो गई है तथा परिवर्तन यात्रा कांग्रेस मुक्त हिमाचल का लक्ष्य पूरा करेगी। भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश की वीरभद्र सरकार बिना बजट के कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित कर रही है तथा प्रदेश की जनता के साथ वादा खिलाफी कर रही है। इस समय प्रदेश का हर नागरिक सरकार से परेशान है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App