श्याम लाल को प्रधान की जिम्मेदारी

By: Jun 29th, 2017 12:05 am

ऊना —  एक्स सर्विसमैन कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ऊना की कमेटी का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नियुक्त की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय ऊना में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। एक्स सर्विसमैन कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ऊना के प्रधान पद के लिए श्याम लाल को नियुक्त किया गया है, जबकि उपप्रधान पद के लिए सुरजीत सिंह राणा व प्रेम लाल सिंह को कार्यभार सौंपा गया है। महासचिव धर्म देव, सचिव हरमेश चंद, सविता देवी को मनोनित किया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर चूड़ सिंह राणा को नियुक्ति दी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में पवन कुमार राणा, राजिंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, श्याम लाल, निर्मला देवी, सुदेश कुमारी, तृप्ता कुमारी, संजीवना देवी, सुलिंद्र सिंह राणा, रमेश कुमार, रामजी दास, चरणजीत सिंह, मलूक सिंह, अजमेर सिंह देहलां, अशोक कुमार, व मेजल सिंह को मनोनित किया गया है। पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को नियुक्ति पर बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, निशान सिंह, बहडाला ग्राम पंचायत की प्रधान सोनिया राणा, रविंद्र सैणी, प्रवक्ता वरुण पुरी, राजेश पुरी, गौरव कुमार, सोम सिंह अटवाल, राज कुमार, मुकेश, सुरेंद्र, विजय सहित अन्य उपस्थित रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App