स्नेचिंग मामलों में दो गिरफ्तार

By: Jun 29th, 2017 12:05 am

ऊना —  पंजाब राज्य की पुलिस ने स्नेचिंग मामलों में संलिप्त ऊना के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को सफलता मिली है। पंजाब पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य के तहत जालंधर के राम मंडी थाना की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार शाम को ऊना पहुंची। बाकायदा स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया, जिसके चलते पुलिस ने जनकौर और भदौड़ी में दबिश दी। पंजाब और हिमाचल दोनों राज्यों की पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत पुलिस ने जनकौर में रॉकी उर्फ प्रिंस और जसवीर निवासी भदौड़ी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लोग राम मंडी थाना में हुए स्नेचिंग मामले में संलिप्त हैं, जिसके चलते दोनों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में एक और व्यक्ति की संलिप्तता भी बताई जा रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से उन्हें सूचित किया गया था, जिसके चलते दोनों लोगों को पकड़ने में ऊना पुलिस ने भी अपनी भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस की ओर से पकड़े गए लोगों ने लाखों रुपए की राशि बरामद की गई है। इस मामले में अभी तक करीब दस लाख रुपए की राशि रिकवर होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, अन्य गिरफ्तारियां भी इस मामले में होंगी। बहरहाल, पंजाब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App