स्वास्थ्य के लिए लाभदायक लीची

By: Jun 25th, 2017 12:05 am

कैंसर से लड़ने में सहायक :  लीची में ऐसे कई तत्त्व मौजूद होते हैं, जो मनुष्य को कैंसर से लड़ने में सहायता करते हैं। लीची में फ्लेवोनॉयडस पाए जाते हैं, जो कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं। लीची में ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने की क्षमता अधिक होती है।

पेट के लिए लाभकारी : पेट में दर्द एवं कब्ज जैसी समस्याओं में लीची का सेवन अत्यंत लाभकारी होता है। पेट को साफ  करने के अलावा यह पेट की जलन से भी बचाती है। भोजन के बाद लीची का सेवन करने से यह भोजन को पचाने में सहायता करती है।

मजबूत इम्युनिटी : लीची में बहुत अधिक मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन सी रक्त कोशिकाओं के निर्माण में एवं लोह तत्त्वों के अवशोषण में भी मदद करता है, जोकि इम्युनिटी सिस्टम को बनाए रखने के लिए अत्यधिक आवश्यक है।

हृदय रोगों में लाभदयकः अगर आप हृदय संबंधित किसी भी रोग से ग्रस्त हैं, तो लीची का सेवन आपके लिए अत्यंत लाभकारी है। लीची में मौजूद पोटोशियम आपको हृदय रोगों से बचाता है। यह हृदय की गति की अनियमितता को भी ठीक करता है।

भरपूर ऊर्जा का स्रोत : अगर गर्मी के मौसम में आपको बहुत थकान या कमजोरी महसूस होती है तो लीची आपको बहुत फायदा करेगी। लीची में नियासिन नामक तत्त्व मौजूद होता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान एवं कमजोरी दूर होती है।

वजन कम करने में सहायकः लीची  में ओलिगोनोल नामक एक तत्त्व पाया जाता है, जो हमारे शरीर से अत्यधिक वसा को कम करने के साथ-साथ सूर्य की हानिकारक किरणों से भी हमारी रक्षा करता है। यह हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी सही रखता है।

 लीची में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और पोटाशियम की मात्रा पाई जाती है, जो बड़ों के साथ ही बच्चों के लिए भी बहुत लाभदायक है। लीची को खाने से बच्चों का शारीरिक विकास ठीक तरह से होता है। इसमें मिनरल्स भी बहुत मात्रा में होते हैं, मिनरल्स की वजह से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App