हिमाचल ओलंपिक में ऊना-मंडी हाकी चैंपियन

By: Jun 26th, 2017 12:05 am

newsहमीरपुर – हिमाचल ओलंपिक के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को लड़कों के वर्ग में हाकी के फाइनल में ऊना की टीम ने हमीरपुर को पेनल्टी शूटआउट से 4-2 से हराया। लड़कियों में मंडी ने हमीरपुर को 3-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। लड़कों में बास्केटबाल फाइनल में ऊना ने हमीरपुर को 87-68 के बड़े अंतराल से पटकनी दी। लड़कियों के फाइनल में कांगड़ा ने हमीरपुर टीम को 49-34 से हराया। लड़कों में वालीबाल के फाइनल में शिमला ने मंडी को 3-0 से मात दी। लड़कियों के फाइनल में कांगड़ा ने हमीरपुर को 3-1 से हराया। लड़कों में कबड्डी के फाइनल मैच में सोलन ने शिमला को 40-18 से पटकनी दी। लड़कियों के फाइनल में कांगड़ा ने मंडी को 33-23 से पटकनी दी। जूडो में ओवरऑल परफार्मेंस में ऊना प्रथम, शिमला द्वितीय व हमीरपुर तृतीय स्थान पर रहा। कुश्ती में लड़कों के फाइनल मुकाबले के ओवरऑल परफार्मेंस में मंडी प्रथम, ऊना द्वितीय व बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा, जबकि लड़कियों में सोलन प्रथम, हमीरपुर द्वितीय व मंडी तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो में लड़कों के फाइनल मुकाबले में ओवरऑल मंडी प्रथम, हमीरपुर द्वितीय व सोलन तृतीय रहा और लड़कियों में मंडी प्रथम, सिरमौर द्वितीय व सोलन तृतीय रहा।

सुनील शेट्टी शमरोश जंग ने बढ़ाया हौसला

अभिनेता सुनील शेट्टी और अंतरराष्ट्रीय शूटर चैंपियन शमरेश जंग ओलंपिक राज्य खेलों के आयोजन की अंतिम संध्या पर खिलाडि़यों का मनोबाल बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने खिलाडि़यों से मिलकर खेल संबंधित टिप्स उनको दिए और उनका मार्गदर्शन किया। शमरेश जंग ने इस अवसर पर हिमाचल के युवा खिलाडि़यों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी किसी से कम नहीं बस जरूरत है तो उनको उचित सुविधाएं देने की, जिसका बीड़ा अनुराग ठाकुर ने उठाया है और यह कदम तारीफ के काबिल है।

हमीरपुर के सबसे ज्यादा मेडल

हिमाचल ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित राज्य ओलंपिक गेम्स में सबसे अधिक मेडल जीत कर हमीरपुर सबसे आगे रहा। हमीरपुर ने सात स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक और 21 कांस्य पदक जीते। शिमला ने 18 स्वर्ण, नौ रजत और 10 कांस्य पदक जीते। कांगड़ा ने 10 स्वर्ण, चार रजत और 10 कांस्य पदक जीते। ऊना ने 11 स्वर्ण, चार रजत और 10 कांस्य पदक जीते। चंबा ने चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। सोलन ने पांच स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक जीते। मंडी ने 15 स्वर्ण, छह रजत और 17 कंस्य पदक जीते। बिलासपुर ने चार स्वर्ण,  आठ रजत और 13 कंस्य पदक जीते। कुल्लू ने दो स्वर्ण, रजत और 12 कांस्य पदक जीते। किन्नौर ने छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक जीते। सिरमौर ने तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App