2.10 लाख डालर में बिके अल्बर्ट आइंस्टीन के लैटर

By: Jun 22nd, 2017 12:04 am

जर्मन वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के आठ पत्रों की बुधवार को नीलामी की गई। इनसे 2.10 लाख डालर (करीब 1.35 करोड़ रुपए) आए। सबसे ज्यादा बोली उस पत्र की लगी, जिसमें उन्होंने भगवान की दुनिया के बारे में बताया था। यह पत्र 1951 से 1954 के बीच अंग्रेजी में लिखे गए थे। इनके शुरू में 31 हजार से 46 हजार डालर में बिकने का अनुमान था। फरवरी 1954 में प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक डेविड बोम को को लिखे गए पत्र की 84 हजार डालर तक बोली गई। आइंस्टीन ने यह पत्र निधन से एक साल पहले लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि अगर ईश्वर ने इस दुनिया को बनाया तो यकीनन उनकी प्राथमिक चिंता इसकी समझ को हमारे लिए आसान नहीं बनाने की रही होगी। बोम को लिखे दूसरे पत्र में आइंस्टीन ने क्वांटम सिद्धांत के बारे में चर्चा की है। यह पत्र 50400 डालर में बिका। अमरीका में जन्मे बोम ने आइंस्टीन के साथ प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में काम किया था

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App