आठ हिमाचली लेंगे पंगा

By: Jul 24th, 2017 12:05 am

प्रो-कबड्डी में 28 से दिखेगा प्रदेश के खिलाडि़यों का जलवा

newsबिलासपुर- हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू हो रहे प्रो-कबड्डी सीजन-पांच में इस बार स्टार अजय ठाकुर समेत हिमाचल के आठ खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके साथ ही इस सीजन में बिलासपुर जिला से संबंधित कृष्ण सिंह रैफरी नियुक्त किए गए है। यही नहीं, बिलासपुर जिला से संबंधित हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव व कबड्डी कोच रतनलाल ठाकुर को इस सीजन के लिए पर्यवेक्षक की भूमिका सौंपी गई है। एशियन कबड्डी संघ के अध्यक्ष जर्नादन सिंह गहलोत व ऑल इंडिया एम्च्योर कबड्डी संघ की अध्यक्षा मृदुला भदौरिया ने इसके लिए सभी खिलाडि़यों व अन्य को बधाई दी है। सीजन-पांच में कबड्डी के वर्ल्ड फेमस खिलाड़ी और हिमाचल प्रदेश पुलिस में हाल ही डीएसपी के पद से नवाजे गए सोलन जिला के अजय ठाकुर के साथ ऊना के विनीत व विशाल भारद्वाज को तमिल थलाईवास टीम में शामिल किया गया है। अहम बात यह है कि तमिल थलाईवास की इस टीम की कप्तानी हिमाचल की शान अजय ठाकुर को सौंपी गई है। इसके अलावा कांगड़ा के रोहित राणा को तेलुगू टाइटंस, ऊना के सुरेंद्र व सोलन के शिव ओम को यू मुंबा, मंडी के महेंद्र को बंगलूर बुल्स और सोलन के गुरविंदर को यूपी की टीम में शामिल किया गया है।

पांचवें सीजन में हिमाचली खिलाड़ी

नाम        टीम                                    दाम   

अजय ठाकुर          तमिल थलाईवास     69.5 लाख

विनीत कुमार          तमिल थलाईवास     10 लाख

विशाल    तमिल थलाईवासु                     5 लाख

रोहित राणा            तेलुगू टाइटंस          27 लाख

सुरेंद्र कुमार            यू मुंबा                     6 लाख

शिव ओम यू मुंबा                                  6 लाख

गुरविंदर   उत्तर प्रदेश                              12 लाख

महेंद्र कुमार           बंगलूर बुल्स                 20 लाख

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App