ओरछा में मिलती है मन को शांति

By: Jul 30th, 2017 12:05 am

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में ओरछा नामक स्थान अपने आपमें एक खास है। घूमने के मकसद से यह जगह बहुत ही अच्छी है। एकदम शांत और मन को सुकून देने वाली है। इसकी स्थापना महाराज रुद्र प्रताप सिंह ने करवाई थी। यहां आए पर्यटक बहुत सी  कलाकृतियों को देख सकते हैं, जिसमें राजा और रानी का महल तथा लक्ष्मी नारायण मंदिर है। ओरछा में रिवर राफ्टंग का भी आनंद लिया जा सकता है। ओरछा अपनी पुरानी संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यह शहर ज्यादा बड़ा तो नहीं है, पर यहां होने वाले त्योहारों का पूरा आनंद लिया जा सकता है। ओरछा जगह उन लोगों को काफी पसंद आएगी, जो लोग भीड़भाड़ से बचे रहना चाहते हैं। यहां का शांत वातावरण मन को मोह लेता है। इस शहर के पास बहुत से महल भी हैं और सुंदर कलाओं की संरचना भी उपलब्ध है। जिन्हें देखने से आनंद प्राप्त होता है। अगर आप यहां पर आना चाहते हैं, तो कम से कम तीन से चार दिन यहां पर गुजारिए। यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी और आपका मन मोह लेगी। ओरछा का मौसम हमेशा अच्छा ही रहता है यानी आप कैसे भी आ सकते हैं। आने के लिए ओरछा और झांसी की दूरी सोलह किलोमीटर है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App