क्या आप जानते हैं

By: Jul 26th, 2017 12:05 am
  1. भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?

(क) एलके अडवाणी      (ख) मीरा कुमार

(ग) सोनिया गांधी         (घ) रामनाथ कोविंद

  1. भारत में सबसे अधिक मसालों का उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?

(क) बिहार                (ख) केरल

(ग) मध्यप्रदेश             (घ) पंजाब

  1. भारत में ‘ गरीबी हटाओ ’ का नारा किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत दिया गया था?

(क) पहली               (ख) तीसरी

(ग) पांचवीं               (घ) दूसरी

  1. भारत में सर्वप्रथम रेल किन स्टेशनों के मध्य चली थी?

(क) मुंबई-ठाणे          (ख) मुंबई- पुणे

(ग) मुबंई-दिल्ली           (घ) दिल्ली-थाणे

  1. भारत में पहली बार जनगणना कौन से वर्ष में हुई थी?

(क) 1861 में        (ख) 1882 में

(ग) 1872 में         (घ) 1881 में

  1. भारत का सर्वाधिक यूरेनियम पैदा करने वाला राज्य कौन सा है?

(क) राजस्थान            (ख) झारखंड

(ग) पश्चिम बंगाल         (घ) मध्य प्रदेश

  1. सिकंदर की सेना ने किस नदी को पार करने से इनकार कर दिया था?

(क) झेलम नदी           (ख) रावी नदी

(ग) सिंधु नदी            (घ) यमुना नदी

  1. प्रथम यूनानी यात्री मैगस्थनीज किस के समय में भारत आया था?

(क) अशोक             (ख) चंद्रगुप्त मौर्य

(ग) औरंगजेब           (घ) बिंबसार

  1. ओडिशा के राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई थी?

(क) फ्रांस                 (ख) जर्मनी

(ग) ब्रिटेन                (घ) रूस

  1. हीराकुड जल विद्युत परियोजना किस राज्य की प्रमुख बहु-उद्देश्यीय योजना है?

(क) महाराष्ट्र             (ख) गुजरात

(ग) तमिलनाड़ु           (घ) ओडिशा

  1. भारत में सबसे पहले पेट्रोलियम की खोज कहां पर की गई थी?

(क) डिग्बोई में           (ख) बरौनी में

(ग) अंकलेश्वर में         (घ) मुंबई में

  1. निम्नलिखित में सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला कौन सी है?

(क) नीलगिरि             (ख) सतपुड़ा

(ग)  अरावली             (घ) हिमालय

उत्तर 1 घ 2 ख 3 ग 4 क 5 ग 6 ख 7 क 8 ख 9 ख 10 घ 11 क 12 ग

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App