टीवी का इतिहास

By: Jul 2nd, 2017 12:05 am

* यह माना जाता है कि 1830 में थॉमस एडिसन और ग्राहम बेल ने आवाज और फोटो को ट्रांसफर कर के दिखाया था।

* टेलीविजन शब्द का अस्तित्व 1907 में पहली बार लोगों के सामने आया था। इस शब्द को उसी समय डिक्शनरी में भी जोड़ा गया था।

* 1924 में जॉन ब्रेड नामक व्यक्ति ने छायाचित्रों को मूव कराया था।

* 1933 में लोगों ने वीसीआर पर प्रोग्राम देखने शुरू किए थे। ये प्रोग्राम हफ्ते में दो बार टीवी पर आया करते थे।

* यह बताया जाता है कि 1936 के दौर में लगभग 200 टेलीविजन का इस्तेमाल किया जाने लगा था। आपको बता दें कि उस समय टीवी मात्र 12 इंच का आया करता था और इसके साथ इसे चलाने के लिए बड़े-बड़े उपकरण भी दिए जाते थे।

* टेलीविजन का इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान काफी बढ़ गया था और इस समय टीवी को प्रचार करने वाली मशीन के तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा।

* टीवी का प्रसारण पूर्ण रूप से अमरीका में सबसे पहले शुरू किया गया था। यह प्रसारण 1953 में शुरू हुआ।

* यह बताया जाता है कि 1967 के शुरू होते ही अधिकतर प्रोग्राम कलरफुल आने लगे थे।

* टीवी स्क्रीन का साइज 1973 में बड़़ा कर दिया गया, लेकिन इससे वीसीआर वजन काफी बढ़ गया।

* 1980 के दौर में टीवी के साथ-साथ वीडियो गेम का चलन भी बाजार में काफी पॉपुलर हो गया और इसके साथ ही रिमोट वाले टीवी भी बाजार में काफी लोकप्रिय होने लगे।

* भारत में टीवी के प्रसारण की शुरुआत 15 सितंबर, 1959 को हुई थी। 1972 में सेवा को अमृतसर और मुंबई तक बढ़ा दिया गया। 1975 तक केवल 7 शहरों में ही टेलीविजन की सेवाएं उपलब्ध कराई गई थीं। भारत में कलर वीसीआर चलन 1982 से शुरू हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App