पद्धर में सरकार के खिलाफ निकाली रैली

By: Jul 28th, 2017 12:05 am

पद्धर —  बिटिया रेप और मर्डर केस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया गया। द्रंग भाजपा ने  पद्धर बाजार में सरकार के खिलाफ  रोष रैली निकाली और पद्धर बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। रैली की अध्यक्षता द्रंग मंडल के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कहा कि इस घटना से प्रदेश शर्मसार हुआ है। वहीं द्रंग मंडल के नेता जवाहर ठाकुर ने अपने बूथ में वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा के 123 बूथों में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। इस मौके पर मंडल कार्यकारिणी के साथ भाजयुमो के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App