पहेलियां

By: Jul 2nd, 2017 12:05 am

बीमार  नहीं  रहती  मैं

फिर  भी  रखती हूं गोली

बच्चे  बड़े सब  डर जाते

सुन  कर  इसकी  बोली

बताओ  क्या ।

2.

अगर  नाक  पर चढ़  जाऊं

कान  पकड़  कर  तुम्हें  पढ़ाऊं

बताओ  क्या ।

3.

दुनिया  भर  की  करता  सैर

धरती  पर  न  रखता  पैर

दिन  में  सोता  रात  में  जगता

रात  अंधेरी  मेरे  बगैर

जल्दी  बताओ  मैं  हूं  कौन

 उत्तर : 1. बंदूक , 2. चश्मा

  1. चांद,

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App