युवा ट्रैकरों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By: Jul 7th, 2017 12:05 am

मनाली —  एक ओर जहां देश भर में पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं भारत स्काउट एंड गाइड दिल्ली ने भी अपने युवा विद्यार्थियों द्वारा ट्रैकिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। भारत स्काउट एंड गाइड दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ट्रैकिंग एंड गाइड अभियान मनाली में संपन्न हो गया। इस अभियान को जिला मुख्यालय कुल्लू से उपायुक्त यूनुस द्वारा 30 जून को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया था। देश के सीमावर्ती राज्यों त्रिपुरा, सिक्किम और दादर नगर हवेली सहित 27 राज्यों से आए 131 रोवर्स व रेंजर्स ने काइस, नशाला, नग्गर, हरिपुर, सजला, क्लाथ, जगतसुख, वशिष्ठ और ढुंगरी के माता हिडिंबा मंदिर तक ट्रैकिंग की। अभियान  मनाली स्कूल में राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली से आए कैंप प्रभारी एवं उपनिदेशक बाल कार्यक्रम अमर छेतरी ने कहा कि इस टै्रकिंग अभियान के मध्य गांवों से प्लास्टिक, पोलीथिन आदि कचरा हटा कर सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित भी किया गया। रोवर्स-रेंजर्स को जहां प्रकृति को नजदीक से निहारने का अवसर मिला, वहीं उन्होंने जडी-बूटियों, फलदार पौधों सहित कई विषयों का अध्ययन भी किया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान रोवर्स-रेंजर्स ने स्थानीय लोगों से सांस्कृतिक  आदान प्रदान भी किया। उनहोंने कहा कि ऐसे अभियानों से राष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर डीओसी स्काउट मनोहर लाल ठाकुर, एएसओसी स्काउट रोहित ठाकुर सहित राष्ट्रीय मुख्यालय से आए हुए स्टाफ  सदस्य, जिला कुल्लू के स्काउट मास्टर्स, गाइड कैप्टन और रोवर्स मौजूद रहे।

समारोह आज

कुल्लू – जिला परिषद सभागार कुल्लू में सात जुलाई को सुबह 11 बजे जल संरक्षण अभियान-2017 परिचर्चा एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक हिमाचल प्रदेश किशन सिंह एवं सेंटर फोर एनवायरमेंट एजुकेशन श्री कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App