यूनीसेफ ने दो साल बढ़ाया कार्यकाल

By: Jul 25th, 2017 12:05 am

NEWSयूनीसेफ ने महानायक अमिताभ बच्चन का भारत में पोलियो जागरूकता अभियान के लिए एंबेसेडर का कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अमिताभ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, पोलियो अभियान की सफलता के बाद यूनीसेफ ने एंबेसेडर के रूप में मेरा कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अमिताभ को हेपेटाइटिस जागरूकता अभियान का दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एंबेसेडर नियुक्त किया हुआ है। अमिताभ देश में स्वास्थ्य में जुड़े विभिन्न अभियानों का प्रचार भी करते हैं। इनमें बच्चों के लिए टीकाकरण, तपेदिक और स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई अन्य प्रमुख अभियान शामिल हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App