लोगपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

By: Jul 25th, 2017 12:05 am

मटौर —  लोग गठबंधन पार्टी ने सोमवार से अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न जगहों का दौरा कर जहां लोगपा की नीतियां लोगों को बताईं वहीं पुरानी पेंशन बहाल करने की भी जोरदार वकालत की। इस मौके पर लोक गठबंधन पार्टी के प्रदेश संयोजक रि. कर्नल कुलदीप सिंह ने लोगों के साथ सीधा संवाद करके उनकी बातों को सुना और पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। कर्नल कुलदीप पार्टी पदाधिकारियों सचिव राघवेंद्र शुक्ला, अरुणेश कुमार और जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद के साथ शाहपुर, रैत, कोटला, त्रिलोकपुर, जोंटा, नागनी, चौगान , गनोह, राजा का तालाब और रैहन होते हुए नुरनूंह गांव पहुंचे। यहां ग्रामीण रसाल सिंह ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कर्नल कुलदीप ने पुरानी पेंशन बहाल करने की जोरदार वकालत की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पर भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जगदीश सिंह, तेज सिंह, संतोष कुमार, बलदेव सिंह, राज कुमार, जोगिंद्र सिंह, इंद्र सिंह, सतपाल और इंद्र कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App