अब भाजपा का ही स्वर्णिम युग

By: Aug 14th, 2017 12:03 am

नूरपुर में सांसद शांता कुमार बोले, कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूरी तरह असफल

newsनूरपुर— वर्तमान समय भाजपा का स्वर्णिम युग है, जिसमें भाजपा आज शिखर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर अग्रसर है, जिससे आने वाले समय में देश की दिशा-दशा बदलेगी। ये शब्द सांसद शांता कुमार ने भाजपा द्वारा नूरपुर के निकट बौड़ में आयोजित कार्यक्रम में कहे। शांता कुमार ने यहां बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वह पिछले लंबे समय से राजनीति में हैं, परंतु अब भाजपा का स्वर्णिम युग है। इस बार प्रदेश में होने वाले चुनावों में भाजपा को भारी जीत मिलेगी और भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा को इतनी जोरदार जीत मिलेगी कि सीटें गिनने का काम कांग्रेस करेगी कि उनकी कौन-कौन सी सीट बची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल रही है और इस प्रदेश सरकार का कार्य कहीं नजर नहीं आता, जिस कारण लोग इस कांग्रेस सरकार से तंग हैं। इससे पहले कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार का बौड़ में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शांता कुमार का मंच पर एक बड़ा हार पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता से कार्य करने की सलाह दी और चुनावों को लेकर मैदान में डट जाने को कहा। सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक का विमोचन किया। इससे पहले प्रदेश भाजपा के महासचिव कृपाल परमार व भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा-चंबा के संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व मंत्री किशन कपूर, रमेश धवाला, पूर्व विधायक राकेश पठानिया, विपन परमार, प्रवीण शर्मा के अलावा भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर उपाध्यक्ष डा. सतीश शर्मा, महामंत्री रणवीर सिंह निक्का सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे

शांता ने रवाना किया परिवर्तन रथ

भाजपा सांसद शांता कुमार ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्नत तकनीक पर आधारित यह परिवर्तन रथ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताएगा, ताकि प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बने।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App