केमिस्ट्री के विशेषज्ञ जुटे

By: Aug 20th, 2017 12:01 am

शिमला— प्रदेश विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में भाभा अणु शोध संस्थान (बीएआरसी) मुंबई के सहयोग से एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बेसिक रिसर्च इंडस्ट्रीज एग्रीकल्चर और हैल्थ केयर में रेडियोआइसोटोप और रेडिएशन टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन पर आधारित थी। इस संगोष्ठी में चार वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञों ने विकिरण प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोगों और इसकी सुरक्षा पहलुओं पर व्याख्यान दिया। डा. गुरशरण सिंह ने जल प्रबंधन के लिए नई तकनीकों के विकास में विकिरण प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। डा. राजन ने विशेष रूप से कैंसर के उपचार में स्वास्थ्य के अलग-अलग अनुप्रयोगों के बारे में बताया। डा. डिसूजा ने कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी में विकिरण प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा की। डा. एसके आपटे ने पर्यावरण और परमाणू ऊर्जा सयंत्रों के विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर आचार्य एस चौहान ने सभी वक्ताओं का स्वागत किया और इस संगोष्ठी के समन्वयक आचार्य बलजीत सिंह ने सभी वक्ताओं और भागीदारों का धन्यवाद किया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App