क्या आप जानते हैं

By: Aug 9th, 2017 12:05 am
  1. मनुष्य द्वारा सर्वप्रथम किस अनाज का प्रयोग किया गया?

(क) बाजरा           (ख) जौ

(ग) धान  (घ) गेहूं

  1. सिंधु घाटी के लोग किस की पूजा करते थे?

(क) ब्रह्मा की        (ख) विष्णु की

(ग) पशुपति की      (घ) इंद्र देव की

  1. गुप्तकालीन बौद्ध शिक्षा का महान केंद्र कौन सा था?

(क) नालंदा        (ख) उज्जैन

(ग) अयोध्या          (घ) नासिक

  1. भूमिगत जल को दूषित करने वाले अजैविक प्रदूषक हैं?

(क) शैवाल           (ख) बैक्टीरिया

(ग) विषाणु           (घ) आर्सेनिक

  1. भारत का प्रथम तितली उद्यान कहां पर है?

(क) कोलकाता में    (ख) मैसूर में

(ग) बंगलूर में         (घ) इनमें कोई नहीं

  1. किस भारतीय पुस्तक का पंद्रह भारतीय एवं चार विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ?

(क) कथा सरित्सागर (ख) पंचतंत्र

(ग) हितोपदेश          (घ) इनमें कोई नहीं

  1. ‘जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान’कहां पर स्थित है?

(क) मध्यप्रदेश        (ख) हरियाणा

(ग) हिमाचल प्रदेश     (घ) उत्तराखंड

  1. वर्तमान में उपराष्ट्रपति पद पर कौन निर्वाचित हुए हैं?

(क) वेंकैया नायडू   (ख)एलके आडवाणी

(ग) गोपाल गांधी     (घ) मुलायम सिंह

  1. सूचना का अधिकार किस राज्य में लागू नहीं है?

(क) दिल्ली में      (ख) जम्मू-कश्मीर में

(ग) मेघालय में   (घ) हिमाचल में

  1. केंद्र ने किस वर्ष गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया?

(क) 2007 मेें     (ख) 2003 में

(ग) 2005 में         (घ) 2008 में

  1. भारत का मैसूर किस के लिए प्रसिद्ध है?

(क) जूट उद्योग    (ख) सिल्क उद्योग

(ग) जिंक उद्योग      (घ) कांच उद्योग

  1. भारत में जूट का उत्पादन सर्वाधिक कहां होता है?

(क) आंध्र प्रदेश      (ख) मुंबई

(ग) कर्नाटक    (घ) बंगाल का डेल्टा क्षेत्र

  1. नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

(क) 1957 में         (ख) 1953 में

(ग) 1959 में         (घ) 1951 में

  1. भारत में किस मिट्टी का विस्तार सर्वाधिक क्षेत्रफल पर है?

(क) लैटेराइट      (ख) लाल मिट्टी

(ग) जलोढ़ मिट्टी    (घ) काली मिट्टी

उत्तर   1 ख 2 ग 3 क 4 घ 5 ग 6 ख 7 घ 8 क 9 ख 10 ग 11 ख 12 घ 13 क 14 ग

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App