चीजों को समझने का हुनर हो

By: Aug 23rd, 2017 12:07 am

चीजों को समझने का हुनर होडा. अरुण शर्मा निदेशक  फोरेंसिक लैब जुन्गा

फोरेंसिक साइंस में करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने डा. अरुण शर्मा से बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश…

फोरेंसिक साइंस नए दौर में अपराध को कैसे नियंत्रित  करती है?

फोरेंसिक साइंस का यूज क्रिमिनल की खोज करने के लिए किया जाता है। अहम बात यह है कि अब इसमें काफी नई टेक्नोलॉजी का यूज भी होने लगा है। फोरेंसिक  वैज्ञानिक ऐसे वैज्ञानिक होते हैं, जो पुलिस के साथ काम करके सही सबूतों की जानकारी प्रदान करते हैं।

फोरेंसिक साइंस में किन तकनीकों का विशेष रूप से अध्ययन किया जाता है ?

फोरेंसिक साइंस के प्रूफ में ब्लड सैंपल, सैलाइवा,  शरीर के दूसरे पदार्थ, बाल, फिंगर प्रिंट्स, पैरों के निशान, यूरीन में पाए जाने वाले अल्कोहल व अन्य संदिग्ध पदार्थ आदि हो सकते हैं। इन सबूतों के आधार पर ही फोरेंसिक साइंटिस्ट रिपोर्ट तैयार करते है।  खासतौर पर पूरी दुनिया में सिविल डिस्प्यूट्स, क्रिमिनल लॉ, पब्लिक हैल्थ और रेगुलेशन के मामलों को सुलझाने के लिए फोरेंसिक साइंस का इस्तेमाल होता है।

इस क्षेत्र में पदार्पण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल टेक्नोलॉजी या जेनिटिक्स जैसे विषयों में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। बैचलर डिग्री के अलावा आप मास्टर डिग्री या डिप्लोमा फोरेंसिक साइंस में कर सकते हैं।

रोजगार किन क्षेत्रों में उपलब्ध होता है और आय की क्या संभावनाएं  हैं ।

इस क्षेत्र में ज्यादातर अवसर सरकारी क्षेत्र में हैं।  यहां पुलिस, लीगल सिस्टम, इन्वेस्टिगेटिव सर्विस जैसी जगहों पर नौकरी की संभावनाएं हैं। इसके अलावा प्राइवेट एजेंसी भी फोरेंसिक साइंटिस्ट्स हायर करती हैं। ज्यादातर फोरेंसिक साइंटिस्ट इंटेलिजेंस ब्यूरो और सीबीआई की ओर से हायर किए जाते हैं। इसके अलावा एक शिक्षक के रूप में फोरेंसिक साइंस को किसी इंस्टीच्यूट में पढ़ा कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है।

इस फील्ड में आने वाले में व्यक्तिगत गुण क्या होने चाहिए?

बातचीत करने में एक्सपर्ट हो। क्योंकि न्यायालय में अपनी बातों को साबित करने के लिए मजबूत कम्युनिकेशन स्किल्स जरूरी हैं। कई तरह के टेस्ट रिपोर्ट लिखने होंगे इसलिए राइटिंग स्किल भी अच्छी होनी चाहिए।

फोरेंसिक साइंस में आने वाले युवाओं के लिए क्या चुनौतियां हैं?

दरअसल इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों के लिए चुनौती हर कदम पर मौजूद होती है। आपराधिक स्थलों पर मौजूद सबूत, शारीरिक प्रमाणों का विश्लेषण किया जाता है। फिर उस दोषी व्यक्ति, सस्पेक्ट से तुलना कर कोर्ट के सामने सबसे मजबूत प्रमाण को पेश किया जाता है। इससे आपके अंदर चीजों को समझने का गुण होना जरूरी है।

इस करियर को अपनाने वाले युवाओं के लिए कोई  प्रेरणा संदेश दें।

फोरेसिंक साइंस चुनौतीपूर्ण  है, जो जनसेवा करने का माध्यम भी है। ईमानदारी के साथ बिना किसी दबाव में आकर काम करने की क्षमता होनी चाहिए।    – अंजना ठाकुर, शिमला

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App