तेलका में दलित सम्मेलन का आयोजन

By: Aug 20th, 2017 12:05 am

सम्मेलन में पूर्व विधायक रेणु चड्डा व  एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने भी की शिरकत

चंबा – डलहौजी भाजपा मंडल की ओर से शनिवार को तेलका गांव में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सिंकदर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष विनोद महाजन ने की। सम्मेलन में जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर व पूर्व विधायक रेणु चड्डा भी विशेष तौर से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डलहौजी भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की ने किया। इस मौके पर डा. सिकंदर ने सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन को मजबूत करें। और टिकट की दौड़ में न पड़ें। पूर्व विधायक डलहौजी रेणू चड्डा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बीते चार वर्षों के दौरान कांग्रेस ने डलहौजी को विकास की दृष्टि से पूरी तरह से उपेक्षित रखा। जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जमानत पर चल रही हैं। अब आने वाले चुनावों में प्रदेश में भाजपा की 60 से अधिक सीटें होंगी। उन्होंने कहा कि लोग प्रदेश सरकार की दबंगई व कुशासन से दुःखी होकर बदलाव चाहते हैं। भाजपा मंडलाध्यक्ष डलहौजी विनोद महाजन ने प्रदेश सरकार की नाकामियों पर प्रहार किया। इस मौके पर केसरू, देसो, भगतो, अशरफ, इरशाद, रमेश कुमार, जगदीश कुमार, तेज सिंह, कमलेश कुमार, व्यास देव, इंद्रदेव, लोकराम, केवल कुमार, नरेश कुमार व सगतो सहित जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक देसराज बसंत, डलहौजी भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार, प्रकाश कपूर, तेजराम, चमारू राम, कमलेश कुमार, जोधाराम, दिनेश कुमार, सरोज शर्मा, रोहित कुमार व तिलक राज आदि मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App