‘दिव्य हिमाचल’ के जर्नलिस्ट विक्रांत बधन को पितृ शोक

By: Aug 20th, 2017 12:01 am

शिमला — ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के शिमला ब्यूरो में तैनात छायाकार विक्रांत बधन के पिता प्रताप चंद का शनिवार सुबह देहांत हो गया। वह अपने पीछे एक बेटा व बेटी को छोड़ गए हैं। कई दिन से आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन रहने के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे, मगर शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनका देहांत हो गया। संजौली स्थित श्मशानघाट में उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर शिमला का पत्रकार जगत और राजनीतिक दलों के लोग वहां बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वर्गीय प्रताप चंद केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात रहे, जहां उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। उनके दुखद निधन पर ‘दिव्य हिमाचल’ परिवार व शिमला के मीडिया जनों ने शोक जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की है।

भाजपा-कांग्रेस भी गमगीन

‘दिव्य हिमाचल’ के फोटोग्राफर विक्रांत के पिताजी प्रताप चंद के देहांत पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल, जिलाध्यक्ष संजय सूद, जिला मीडिया प्रभारी करण नंदा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजू ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फोटो जर्नलिस्ट विक्रांत बधन के पिता प्रताप चंद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रकाश चंद का शनिवार को सुबह शिमला में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सूचना एवं जन संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री व विभाग के निदेशक आरएस नेगी व अन्य अधिकारियों ने भी प्रताप चंद के निधन पर दुख व्यक्त किया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App