नारंगी रंग के लिपशेड

By: Aug 27th, 2017 12:13 am

प्रचलन में छाए नए रंगों के लिप शेड आपको और ज्यादा स्मार्ट लुक देते हैं। बोल्ड नारंगी रंग और मटैलिक रंग की लिपस्टिक आप आजमा सकती हैं, जो आपको अलग दिखाएगी…

newsnewsअब लाल, गुलाबी रंग के पारंपरिक लिप शेड छोड़कर नए रंग के लिप शेड अपनाने का चलन बढ़ता जा रहा है। प्रचलन में छाए नए रंगों के लिप शेड आपको और ज्यादा स्मार्ट लुक देते हैं। बोल्ड नारंगी रंग और मटैलिक रंग की लिपस्टिक आप आजमा सकती हैं, जो आपको अलग दिखाएगी। इस मौसम में मटैलिक शेड व गहरे लाल या मरून रंग वाले लिपस्टिक शेड चलन में रहेंगे। कंप्लीट लुक के लिए आंखों पर सिल्वर आईलाइनर लगाएं। सल्ट्री लुक के लिए ग्रे या टॉप्स लिप शेड लगाएं। आप चाहें तो 1990 के लुक को भी आजमा सकती हैं, जो अभी बेहद चलन में है। आप सुनहरे हाइलाइटर के साथ होठों का आकर्षण बढ़ा सकती हैं। आपके पास लाल, गोल्ड, टॉप मटैलिक, न्यूड ग्लॉस और बेरी शेड के लिपस्टिक जरूर होने चाहिए। इस सीजन में तटस्थ या न्यूट्रल रंगों के परिधान के ऊपर गहरे गुलाबी और इलेक्ट्रिक ऑरेंज रंग के लिप शेड बहुत ज्यादा चलन में रहेंगे। मटैलिक लिप शेड हमें रॉक एंड रोल के दौर में वापस ले जाते हैं। इसे ध्यान से लगाएं, सादे कपड़ों और कम मेकअप में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होठों की खूबसूरती और उभरती है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App