पांडवों की पहचान है सोनीपत

By: Aug 13th, 2017 12:05 am

घूमने-फिरने वाले लोग कभी भी समय का इंतजार नहीं करते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपने ट्रैवल बैग को तैयार रखते हैं। अगर आप दिल्ली से हैं और इस बार किसी आसपास जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो सोनीपत आपके लिए सही जगह रहेगी। सोनीपत पश्चिमोत्तर भारत के पूर्व-मध्य हरियाणा राज्य का नगर और जिला है। साल 1972 में इसे रोहतक से अलग करके पूर्ण जिला का दर्जा दिया गया था। दिल्ली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोनीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आता है…

सोनीपत का इतिहास

पुराणों के अनुसार यह माना जाता है कि पांडवों ने हस्तिनापुर के राजा से युद्ध न करने के लिए जो पांच गांव मांगे थे, उनमें सोनीपत भी था, जो चार गांव थे उनमें सोनीपत, बागपत, तिलपत और इंद्रप्रस्थ थे। हिंदू महाकाव्य महाभारत के अलावा महान व्याकरणविद पाणिनी की अष्टाध्यायी में भी सोनीपत का उल्लेख मिलता है।

क्या देखें

सोनीपत में ख्वाजा खिजर का मकबरा बहुत ही प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसका निर्माण 1522 में किया गया था। भुरभुरे लाल पत्थर से बना यह मकबरा एक ऊंचे से चबूतरे पर स्थापित किया गया है। मकबरे की छत को कई तरह के डिजाइनों से सजाया गया है। इसके अलावा आप सोनीपत में मुगल काल की पुरानी इमारतें भी देख सकते हैं।

सोनीपत में मंदिर

एटलस श्री राम मंदिर सोनीपत का सबसे पुराना मंदिर है, जन्माष्टमी के अवसर पर इस मंदिर को भव्य रूप में सजाया जाता है। सोनीपत-मुर्थल रोड पर बनी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा भी सोनीपत का आकर्षण है। शिव प्रतिमा की उंचाई 31 फिट है।

कैसे पहुंचें

दिल्ली से जाने वाले पर्यटकों के लिए सोनीपत सबसे नजदीकी पर्यटन स्थल है। यह जगह इतनी पास है कि दिल्ली से रोजाना काम करने वाले लोग यहां से सफर करते हैं। आप दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से या जीटी रोड करनाल बाई पास से हरियाणा रोडवेज की बसें ले सकते हैं। अगर आप रेल के जरिए जाने की सोच रहे हैं तो नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली से नियमित रूप से ट्रेनें चलती हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App