प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर

By: Aug 12th, 2017 12:08 am

aasthaभगवान विष्णु के अवतारों में से भगवान कृष्ण सबसे ज्यादा पूजनीय अवतार हैं। पूरे विश्व में श्रीकृष्ण के भक्त हैं और उनके मंदिर भी मौजूद हैं, जहां उनके कई रूपों की पूजा की जाती है। यह सभी मंदिर भगवान कृष्ण से जुड़ी कथाओं, इतिहास और वास्तुकला का प्रदर्शन करते हैं। कई मंदिरों में तो कृष्ण के साथ राधा और रुकमणि की भी पूजा की जाती है।

मथुरा का कृष्ण मंदिर- कृष्ण भगवान के भक्तों का सबसे ज्यादा आना मथुरा और वृंदावन में होता है। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ और उनका बचपन वृंदावन में गुजरा। यहां पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बना है।

श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर- नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस मंदिर का निर्माण 1998 में हुआ था और इसे इस्कॉन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान कृष्ण और पार्थसारथी रूप में राधारानी विराजमान हैं। हालांकि इस्कॉन की शाखाएं दुनियाभर में हैं, लेकिन दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर जन्माष्टमी की रात कुछ अलग ही छटा बिखेरता है।

वृंदावन स्थित कृष्ण मंदिर- हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण ने अपना बचपन इसी जगह गुजारा था। जब अकबर ने यहां का दौरा किया तो उसने यहां कृष्ण के चार मंदिरः मदन मोहन, गोविंदजी, गोपीनाथ और जुगल बनवाने का आदेश दिया। चारों मंदिर बहुत रमणीय हैं।

जुगल किशोर मंदिर- यह मंदिर भगवान कृष्ण के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने यहीं पर केसी राक्षस का वध किया था और फिर इसी घाट पर स्नान किया था।

द्वारकाधीश मंदिर- द्वारका गुजरात के पश्चिम में बसी है और कृष्ण भक्त यहां दूर-दूर से आते हैं। द्वारकाधीश मंदिर लगभग 2500 साल पुराना है और इसे जगत मंदिर भी कहा जाता है। यहां आप कृष्ण की पत्नी रुकमणि के भी दर्शन कर सकते हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App