फोर्टिस कांगड़ा ने भगाई आंखों में पस की बीमारी

By: Aug 13th, 2017 12:04 am

कांगड़ा— फोर्टिस कांगड़ा में जटिल और असामान्य बीमारियों का इलाज नवीनतम तकनीक के साथ किया जा रहा है। इसी शृंखला में अस्पताल के ईएनटी विभाग में आंखों में पस आने की बीमारी का सफलतापूर्वक उपचार करके अपनी विश्वसनीयता और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार चंबा निवासी नौ वर्षीय अंशुल आंखों में पस आने की बीमारी से जूझ रहा था। इस बीमारी के चलते मरीज को आंखों में सूजन, आंखों में तेज दर्द तथा आंखों से धुंधला दिखाई देने लग पड़ा था। यह बीमारी उन्हें पिछले तीन वर्षों से थी। बहुत सी जगहों पर उपचार करवाने पर भी उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। आखिर में अंशुल के परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा लाए, जहां पर मरीज को ईएनटी सर्जन डा. महेश कट्टिमनी की निगरानी में उपचार किया गया। जांच में पता चला कि मरीज आंखों में पस की बीमारी (डेक्रीयोसीस्टे्टिस) से जूझ रहा है। अब कांगड़ा फोर्टिस में दूरबीन से आपरेशन के बाद तीन वर्षों से आंखों से पस की समस्या से जूझ रहे अंशुल पूरी तरह स्वस्थ हो गया। डा. महेश कट्टिमनी ने फोर्टिस कांगड़ा के ईएनटी विभाग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया कि यहां पर टांसिलस और एडनॉइड का अत्याधुनिक तकनीक कोब्लेशन (दर्द रहित सर्जरी) द्वारा उपचार, कान, नाक व गले के सभी रोगों का उपचार, गले के कैंसर की स्क्रीनिंग, कान का दर्द, कान का अत्याधिक बहना, निगलने में तकलीफ होना एवं एलर्जी के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App