बावा हरदीप चौथी बार इंटक के सरदार

By: Aug 21st, 2017 12:01 am

बिलासपुर में चुनाव,106 यूनियनों के 240 डेलीगेट्स पहुंचे

बिलासपुर —  बिलासपुर के एक निजी होटल में रविवार को प्रदेश इंटक के चुनाव राष्ट्रीय आब्जर्वर संजय गावा की अध्यक्षता में हुए। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में बाबा हरदीप सिंह के नाम पर सभी यूनियनों के डेलीगेट्स ने मुहर लगाई और लगातार चौथी बार इंटक का ताज बावा हरदीप के सिर सजा। यह जानकारी देते हुए इंटक जिला सचिव प्रेम लाल भाटिया ने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया में इंटक से संबंधित 106 यूनियनों के 240 डेलीगेट्स ने भाग लिया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी इंटक सदस्यों ने मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में हुई बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।  श्री भाटिया ने बताया कि इस बैठक में आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एंड कांट्रैक्चुअल वर्कर्ज यूनियन, हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ, हिमाचल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन, खेतीहर किसान मजदूर यूनियन, एसीसी गागल सीमेंट कर्मचारी संघ बरमाणा, हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन, 108 कर्मचारी यूनियन, क्रैच वर्कर यूनियन, युवा इंटक, महिला इंटक, मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन, आशा वर्कर्ज यूनियन, हिमाचल वन, निर्माण एवं उद्योग कामगार यूनियन मौजूद रही। बावा हरदीप सिंह ने पिछले पांच वर्षों में इंटक द्वारा किए गए कार्यों को बैठक में रखा । बैठक को जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, राज्य कार्यकारणी के महासचिव सीता राम सैणी, जगत राम शर्मा, ठाकुर दास शर्मा, उमेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, रमेश सैणी, हितेंद्र पठानिया, वीना शर्मा, यशपाल ठाकुर, जगतार बैंस, और प्रदेश प्रवक्ता  डीआर जोशी भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जिला बिलासपुर इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में महिला इंटक जिला बिलासपुर अध्यक्षा पूनम शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

बैठक में बावा हरदीप सिंह को आगामी तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ठाकुर दास शर्मा को कैशियर और सात महासचिवों में सीता राम सैणी, जगतराम शर्मा, ठाकुर दास शर्मा, बीएस चौहान, उमेश शर्मा, विश्वदेव शर्मा, सुभाष शर्मा शामिल किया गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App