ब्यास नदी के दोनों किनारों पर बसा है कुल्लू

By: Aug 2nd, 2017 12:05 am

कुल्लू घाटी इस नदी के उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है। यह घाटी 80 किलोमीटर लंबी है तथा इसका सबसे चौड़ा पाट 2 किलोमीटर का है। घाटी में श्रद्धा और भय से प्रेरणा देने वाली कंदराएं, तेज धारा के बहते हुए नाले तथा घुमावदार छोटे नालों से घिरी काईदार चरागाहें हैं…

कुल्लू

सबसे अधिक रमणीक और सुंदर कुल्लू घाटी ने ब्यास के दोनों ओर अपनी छटा बिखेरी है। घाटी इस नदी के उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है। यह घाटी 80 किलोमीटर लंबी है तथा इसका सबसे चौड़ा पाट 2 किलोमीटर का है। घाटी में श्रद्धा और भय से प्रेरणा देने वाली कंदराएं, तेज धारा के बहते हुए नाले तथा घुमावदार छोटे नालों से घिरी काइदार चरागाहें हैं। यह हाथ से बुने हुए अत्युत्तम शाल और कुल्लू की टोपियों के लिए भी प्रसिद्ध है। वसंत ऋतु में कुल्लू अपने सबसे रंगीन रूप में होता है। मार्च के आरंभ में खेतों में चिह्नित आड़ू और प्लम के वृक्ष गुलाबी फूलों से विकसित होते हैं तथा जंगली मैडलर (भूरे रंग का एक यूरोपियन फल) सफेद फूलों से लदे होते हैं। ऊंची ढलानें जल्दी ही चुंधिया देने वाले बुरांशों से चमकने लगती हैं, नदी के निकट सफेद अंगूरी गुच्छे चमकते हैं तथा सीढ़ीदार खेत हरे रंग में बदल जाते हैं। ब्यास नदी के तट पर कुल्लू नगर जिला का मुख्यालय है।

कुगती

यह भरमौर का अंतिम आवासीय गांव है जो कुगती दर्रा से बहुत दूर नहीं है और यह भरमौर से केलांग के लिए एक चुनौतीपूर्ण मार्ग है। यहां से केलांग वजीर का प्रसिद्ध मंदिर दो किलोमीटर दूर है।

लिंगटी घाटी

यह स्पीति की सबसे बड़ी और सबसे लंबी किनारे वाली घाटी है। यह लिंगटी गांव से उत्तर-पूर्व की ओर अपने सिरे तक लगभग 60 किलोमीटर तक जाती है। यह एक भूतत्व विषयक जीवंत संग्रहालय है। इसका भूतत्व विषयक इतिहास 2500 लाख वर्ष पुराना है और इसके शैल ( एक प्रकार का पत्थर) और जीवाशम संपूर्ण जगत में विदित है। लिंगटी घाटी में गया चोटी भी है। इसके शिखर पर स्पीति, लद्दाख और तिब्बत मिलते हैं।

कोठी

यह जिला किन्नौर में है और इसे ‘कोष्टांपी’ भी कहा जाता है। यह कल्पा से थोड़ा नीचे है और किन्नर कैलाश के पृष्ठ भाग में शोभयमान है। गांव में ‘श्वांग चंडिका’ का प्रसिद्ध मंदिर भी है। गांव का अपने आकर्षक मंदिर, हरे खेतों और फलदार पेड़ों से  एक सुंदर परिदृश्य है।

बरोटीवाला

यह सोलन जिला का तेजी से उभरता औद्योगिक नगर है। यहां कालका, परवाणु तथा नालागढ़ से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App