भोरंज में ल्हासे-पेड़ गिरे, सड़कें बदहाल

By: Aug 7th, 2017 12:05 am

भोरंज —  उपमंडल में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 2014 के जख्म फिर हरे हो गए हैं। भारी बारिश से क्षेत्र की मुख्य सड़कें चैंथ, सीर और कुनाह खड्ड उफान पर हैं। इससे क्षेत्र में खड्ड के किनारे के भवनों को खतरा बना हुआ है। भारी बारिश से कई स्थानों पर ल्हासे गिर गए। सड़कों की हालत खराब हो गई। पिछले एक सप्ताह से उपमंडल में बारिश से लोक निर्माण विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है। सड़कों पर ल्हासा गिरने से हिमाचल पथ परिवहन निगम का एक बस रूट  प्रभावित हुआ है। शनिवार सुबह बस्सी से धमरोल सड़क वाया धार पर लझयानी के नजदीक ल्हासा व चील के गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा, जबकि बारिश से मक्की की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को अच्छी खासी चपत लगी है। पिछले तीन-चार दिन से रात को अधिक बारिश हो रही है। गुरुवार,  शुक्रवार और शनिवार रात को लगातार झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। भोरंज के विभिन्न क्षेत्रों में तो बारिश के साथ चली तेज हवाओं से मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App