यूनालास्का में बाजों का राज

By: Aug 23rd, 2017 12:05 am

newsअमरीका का राष्ट्रीय पक्षी बाज है, मगर शायद ही किसी अमरीकी ने अपनी पूरी जिंदगी में बाज को देखा होगा। हालांकि, अलास्का के यूनालास्का में रहने वाले लोगों के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। यहां बाज उतने ही आमतौर पर देखे जा सकते हैं, जितने अन्य इलाकों में कबूतरों को देखा जाता है। यूनालास्का की आबादी 4700 लोग रहते हैं, जो करीब 600 खूबसूरत बाजों के साथ अपना आशियाना साझा करते हैं। इतनी संख्या में बाजों को देखना और उनकी आवाज को सुनना ऐसा लगता है, मानो कोई परियों की कहानी सच में सामने आ गई है। मगर, इन शिकारी पक्षियों के साथ रहने के कुछ अपने नुकसान भी हैं। अमरीका के किसी और हिस्से की तुलना में यूनालास्का में बाजों के हमले का शिकार होने की आशंका काफी अधिक है। स्थानीय लोगों को लगातार अपने पालतू पक्षियों पर नजर रखनी पड़ती है। खासकर जब ये शिकारी पक्षी उनके घोंसले के पास मंडरा रहे हों। यही वजह है कि स्थानीय कानून प्रवर्तन कराने वाली एजेंसियां जून की शुरुआत से लेकर गर्मियों के अंत तक बाजों के घोसलों से दूर रहने के लिए नेस्टिंग सीजन में वार्निंग बोर्ड लगा देती हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App