राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में सेंध

By: Aug 11th, 2017 12:04 am

NEWSलखनऊ— अयोध्या में उस समय हड़कंप मच गया, जब राम जन्मभूमि परिसर के ऊपर काले रंग के हेलिकाप्टर मंडराता दिखा। नो फ्लाई जोन में रखे गए विवादित परिसर में घुसे इस हेलिकाप्टर को देखकर प्रशासन के होश उड़ गए। वहीं योगी सरकार ने जांच बैठा दी है। अयोध्या के ऊपर काफी नजदीक से हेलिकाप्टर गुजरा तो स्थानीय निवासी भी कुछ समझ नहीं पाए। परिसर में तैनान सुरक्षा कर्मियों को जब तेज आवाज सुनाई दी और उन्होंने ऊपर हेलिकाप्टर देखा तो आनन-फानन में इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। जानकारी होने पर आलाअफसरों के होश उड़ गए। हेलिकाप्टर लगभग गुरुवार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर फैजाबाद की तरफ से आया और विवादित परिसर पर मंडराता हुआ आगे निकल गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App