रोहित शेट्टी के हीरो बनेंगे रणवीर सिंह

By: Aug 13th, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बना सकते हैं। रोहित शेट्टी इन दिनों ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो ‘गोलमाल’ सीरीज का चौथा भाग है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी जल्द ही साथ काम करने की खबरें कई दिनों से आ रही थीं, लेकिन अब रोहित ने अपनी तरफ से इस खबर की पुष्टि की है। रोहित शेट्टी ने स्वीकार लिया है कि वह अगले साल रणवीर के साथ फिल्म करने जा रहे हैं, लेकिन वह फिल्म कौन सी होगी, इसका विषय क्या होगा, यह जानकारी नहीं दी है। रोहित ने कहा है कि वह लंबे समय से रणवीर के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन संयोग नहीं बन पा रहा था। इस बार वह संयोग बन रहा है, लेकिन फिलहाल रणवीर अपनी दो फिल्में ‘गली ब्वॉय’ और ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App