लक्की गोलीकांड का आरोपी

By: Aug 20th, 2017 12:05 am

सोलन  – लक्की गोलीकांड के आरोपी 18 वर्षीय विपिन को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा विपिन से पूछताछ की जा रही है। विपिन ने अब तक क्या बताया है यह सब पुलिस द्वारा गुप्त रखा जा रहा है। शुक्रवार को सोलन पुलिस ने सोनीपत के समीप से लक्की गोलीकांड के आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया था। विपिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को काफी राहत मिली है। विपिन से पुलिस को कई अहम सूचनाएं मिल सकती हैं। अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार को पकड़ने में भी सफलता मिल सकती है। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों की खोज हरियाणा और दिल्ली में कर रही है। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि लक्की गोलीकांड में आरोपी विपिन से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान कोई विशेष जानकारी विपिन ने नहीं दी है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App