वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में सोलन की सिया सिंह

By: Aug 7th, 2017 12:06 am

वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में सोलन की सिया सिंहसोलन – सोलन की रहने वाली सिया सिंह चार से 12 अगस्त तक अमरीका के शहर फीनिक्स एरिजोना में होने वाली वर्ल्ड हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 14 साल की सिया सिंह भारत की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी हैं। इस प्रतियोगिता में देश के तीस चुनिंदा हिप हॉप डांसर हैं, जिनमें सिया सिंह आई क्रू टीम में शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 55 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। गौर रहे कि मुंबई में मई में आयोजित नेशनल हिप हॉप चैंपियनशिप में हिमाचल के मीकर क्रू ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। इस प्रतियोगिता से ही सिया का चयन अमरीका में वर्ल्ड हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के लिए हुआ। सोलन की रहने वाली सिया अब विदेश में भी डांस से सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं। सिया इससे पहले भी कई रियलिटी शोज में भाग ले चुकी हैं। सिया का सपना एक बेहतरीन डांसर बनने का है, जिसके लिए वह पिछले कई वर्षों से मेहनत करती आ रही हैं। सिया 2012 में कलर टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडिया गॉट टेलेंट में भाग ले चुकी हैं। सिया ने 2014 में जी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस लिटल मास्टर’ में टॉप-32 में जगह बनाई थी। 2014 में ही वह डांसिंग स्टार, अब नाचेगा इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। सिया 2016 में आगरा में ओडिशी व वेस्टर्न डांस में नेशनल विनर रहीं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App