सिंधु-सायना-श्रीकांत से स्वर्ण पदक की आस

By: Aug 21st, 2017 12:05 am

ग्लास्गो में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से

newsnewsnews ग्लास्गो – रियो ओलंपिक की रजत विजेता पीवी सिंधु, पूर्व विश्व चैंपियनशिप रजत विजेता सायना नेहवाल और देश के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत सोमवार से ग्लास्गो में शुरू हो रही विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। भारतीय बैडमिंटन खिलाडि़यों ने इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद की जा रही है कि विश्व बैडमिंटन में भारत के पहले स्वर्ण का सपना इस बार पूरा हो सकता है। भारत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं, लेकिन उसके हाथ कोई स्वर्ण पदक नहीं लगा है। पुरुष एकल में भारत को एक कांस्य पदक, महिला एकल में एक रजत और दो कांस्य पदक तथा महिला युगल में एक कांस्य पदक जीता है। सिंधु और सायना को पहले राउंड में बाई दी गई है। इस साल इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया के खिताब जीत चुके और सिंगापुर ओपन के ़फाइनल में पहुंच चुके किदांबी श्रीकांत का पहले राउंड में रूस के सर्जेई सिरांत से मु़काबला होगा। 15 वीं सीड बीसाई प्रणीत अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के वेई नान से, अजय जयराम ऑस्ट्रिया के लूका रेबर से और समीर वर्मा स्पेन के पाब्लो एबीएन के खिलाफ मु़काबले से करेंगे।

सिंधु को चौथी, श्रीकांत को आठवीं वरीयता

विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को विश्व चैंपियनशिप में चौथी और श्रीकांत को आठवीं वरीयता दी गई है। सिंधु इस टूर्नामेंट में चौथी वरीय और भारत की उच्च रैंकिंग की भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जबकि पुरुषों में आठवीं रैंकिंग के किदांबी श्रीकांत आठवीं वरीय खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे।

अब तक के मेडलिस्ट

महान प्रकाश पादुकोण-1983 (कांस्य),  ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा-2011 (कांस्य), पीवी सिंधु-2013 (कांस्य) और 2014 (कांस्य), सायना नेहवाल-2015 (रजत)

भारतीय टीम

किदांबी श्रीकांत, अजय जयराम, साई प्रणीत, समीर वर्मा, पीवी सिंधु, सायना नेहवाल, ऋतुपर्ण दास, तन्वी लाड, मनु अत्री, सुमित रेड्डी, सात्विक सैराज और चिराग शेट्टी , श्लोक रामचंद्रन और एम अर्जुन, अश्विनी पोन्नप्पा, सिक्की रेड्डी, संजना संतोष और आरती सुनील, जे मेघना और पूर्वश्री राम

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App