सोलन के डा. शर्मा को ‘उन्नत भारत सेवाश्री रत्न’ पुरस्कार

By: Aug 23rd, 2017 12:03 am

newsसोलन— खुंभ अनुसंधान निदेशालय सोलन के निदेशक डा. वीपी शर्मा को ‘उन्नत भारत सेवाश्री रतन’ पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय किसान संगठन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 17 अगस्त को प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मशरूम के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। डा. वीपी शर्मा पिछले 25 वर्षों से खुंब उत्पादकों के साथ जुड़े हैं। डा. शर्मा ने समय-समय पर किसानों को नई-नई तकनीकों से अवगत करवाया तथा उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया है। खुंब उत्पादन में आने वाली समस्याओं के निदान में हमेशा किसानों के साथ रहे हैं। इनका योगदान भारत में मशरूम वृद्धि एवं प्रसार में अत्यंत सराहनीय है। यह पुरस्कार कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा प्रदान किए गए। यह पुरस्कार डेयरी अनुसंधान संस्थान के प्रमुख डा. हरि राम गुप्ता, गन्ना प्रजनन केंद्र, करनाल के अध्यक्ष डा. नीरज कुलश्रेष्ठ और इंडो इजराइल प्रोजेक्ट घरौंदा के डा. सतेंद्र यादव को प्रदान किए गए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App