हिमाचली खेल प्रशासक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मैनेजर

By: Aug 19th, 2017 12:05 am

newsबीबीएन— प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव कुलदीप राणा विश्व चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती टीम का बतौर मैनेजर प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय कुश्ती संघ ने कुलदीप राणा को फ्रांस के पेरिस में 21 से 26 अगस्त तक होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। नालागढ़ के बागबानियां के रहने वाले कुलदीप राणा एक कुश्ती अखाडे़ का भी  संचालन करते है। कुलदीप राणा अपने समय में देश के नामी पहलवानों में शामिल रहे हैं। मौजूदा समय में राणा प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव एवं रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव हैं। उधर, कुलदीप राणा ने कहा कि यह उनके लिए बडे़ ही सौभाग्य की बात है कि कुश्ती संघ ने उनका चयन टीम के मैनेजर के रूप में किया है। इसके लिए उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ का आभार भी व्यक्त किया है। श्री राणा ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ ने जो जिम्मेइारी उनको सौंपी है, वह उसे बखूवी निभाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन करेगी। इस दौरान श्री राणा के चयन पर भाजपा सांसद एवं प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, लोकेश दत्ता व राकेश समेत प्रदेश कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App