लंगेरा -खुंडी मराल में जाना लोगों का दर्द

By: Sep 14th, 2017 12:05 am

सलूणी –  भाजपा नेता एवं नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्डा ने जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के लंगेरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मनोज चड्डा ने लंगेरा व खुंडी मराल में लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाते हुए आगामी विस चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज चड्डा ने लोगों की मांगें व समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तासीन होते ही मांगों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर दिया जाएगा। मनोज चड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अब तक हलके में लोगों की मांगों व समस्याओं को हल करने की बजाय वोटों की राजनीति को तवज्जो दी है। राजनीतिक लाभ की चेष्टा से स्कूल, कालेज व स्वास्थ्य संस्थान तो खोले जा रहे हैं, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं व स्टाफ मुहैया करवाने में कांग्रेस असफल रही है। चुनावों के मद्देनजर बिना बजट के धड़ाधड़ सड़कों के शिलान्यास कर लोगों को भ्रम में ड़ाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की करनी व कथनी के अंतर को लोग जान चुके हैं। मनोज चड्डा ने दावा किया कि आगामी विस चुनावों में प्रदेश के लोग भी भाजपा के कांग्रेस मुक्त अभियान में आहुति ड़ालने का मन बना चुके हैं। विस चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश की बागड़ोर संभालकर लोगों को कांग्रेस के कुशासन से निजात दिलाएगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा काफी तादाद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App