अब आठ साल नहीं दौड़ पाएंगी प्रियंका

By: Sep 13th, 2017 12:05 am

NEWSनई दिल्ली— राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने 2014 में एशियाई खेलों में महिलाओं की चार गुना 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली धाविका प्रियंका पवार पर डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण आठ साल साल का प्रतिबंध लगा दिया है।  29 साल की प्रियंका को गत वर्ष हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दो जुलाई को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके बाद 29 जुलाई को उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रियंका पर इससे पहले 2011 में भी पांच अन्य एथलीटों के साथ डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। नाडा ने साथ ही उनके सभी पदक भी जब्त करने के आदेश दिए हैं। प्रियंका के केवल उन्हीं पदकों को जब्त किया जाएगा, जो उन्होंने नमूने देने के बाद जीते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App