अब बनेंगे दि ग्रेटखली

By: Sep 22nd, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिल्वर स्क्रीन पर मशहूर रेसलर खली का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी’ में धोनी का किरदार निभाया था।  फिल्म की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत बायोपिक के मामले में बालीवुड की पहली पसंद बन गए हैं। कहा जा रहा है कि ‘दि ग्रेट खली’ के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए सुशांत को ही अप्रोच किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बना चुके फोक्स स्टार स्टूडियो अब रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली पर एक बायोपिक करना चाहते हैं और उनकी शुरुआती जिंदगी से लेकर उनके रिंग तक के उनके सफर की कहानी दिखाना चाहते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App