अर्जन सिंह को नमन !

By: Sep 25th, 2017 12:02 am

(किशन सिंह गतवाल, सतौन, सिरमौर )

15 अप्रैल, 1919 में फैसलाबाद में जन्मे 98 वर्षीय कर्नल एयर मार्शल अर्जन सिंह ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से भारत मां ने अपने परमवीर व अत्यंत ख्याति प्राप्त सपूत को खो दिया। अर्जन सिंह ने अत्यंत कठिन दौर यानी 1965 की भारत-पाक जंग में देश को अभूतपूर्व विजय दिलाई। देश उनके उपकारों को कभी नहीं भुला पाएगा। उनके निधन से हर भारतवासी बहुत शोकाकुल है। कृतज्ञ राष्ट्र उनको शत-शत नमन करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि अर्जन सिंह की आत्मा को शांति मिले। भगवान उनके परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे। अर्जन सिंह को शत-शत नमन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App