ऑस्कर जाएगी ‘न्यूटन’

By: Sep 24th, 2017 12:07 am

ऑस्कर जाएगी ‘न्यूटन’अमित मासुरकर की फिल्म ‘न्यूटन’ को भारत की तरफ  से बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नामित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। ऑस्कर के लिए पेश की गई 26 फिल्मों में से न्यूटन का चयन किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव ने न्यूटन का किरदार निभाया है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इन फिल्मों से होगा मुकाबला फिल्म का मुकाबला स्वीडन की फिल्म ‘द स्क्वायर’ जर्मनी की इन द फेड, कंबोडिया की फर्स्ट दे किल्ड माई फादर, पाकिस्तान की सावन से होगा। 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजेल्स में होगा। अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं फिल्म को बता दें कि फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों और आलोचकों दोनों की तरफ से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म के डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी की काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इलेक्शन वोटिंग जैसे गंभीर मुद्दे को फिल्में काफी रोमांचक तरीके से पेश किया गया ह। राजकुमार राव की उम्दा एक्टिंग की भी जमकर तारीफ  हो रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App