कांगड़ा उत्सव में लगेगा पहाड़ी-पंजाबी तड़का

By: Sep 11th, 2017 12:05 am

 कांगड़ा —  कांगड़ा उत्सव में इस मर्तबा पंजाबी व पहाड़ी गायक धमाल मचाएंगे, साथ ही फैशन का भी तड़का लगेगा। उत्सव में डांस के साथ कॉमेडी का लुत्फ भी लोग उठाएंगे। सामाजिक सांस्कृतिक संगठन दि प्रोमोटर्स के तत्त्वावधान में तीन दिवसीय कांगड़ा उत्सव का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। नगर परिषद मैदान में आयोजित होने वाले कांगड़ा उत्सव में सायं स्टार नाइट से पहले हर रोज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संगठन के सचिव सुनील डोगरा ने बताया कि वॉयस ऑफ पंजाब विनर सन्नी मित्तल, सारेगामा फेम कार्तिक शर्मा, इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर, गीता भारद्वाज, आवाज पंजाब दी फेम कुमार साहिल, गायक योगेश मुकुल, सीमा आरजू, राइजिंग स्टार फेम राखी गौतम, लोक गायक धीरज शर्मा, विक्रांत भंद्राल, अर्जुन शर्मा, मोहित गर्ग, अभिनव नाग, रोहित वोहरा पंजाबी गायक, सुनील सूफी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहिल के अलावा शुभम बावा का जुंबा डांस भी आकर्षण का केंद्र होगा। सेलिब्रिटी गेस्ट में देश की चुनिंदा मॉडल कांगड़ा उत्सव का गवाह बनेंगी। श्री डोगरा ने बताया कि सुप्रीत रूपम, पारुल ठाकुर, स्मृति शर्मा, रेखा ठाकुर, आयुषी सेठी, पलक शर्मा, ईशा गुप्ता, शमा ठाकुर व अनिता तर्पियाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी। प्रिंस गर्ग अपनी कॉमेडी से मेहमानों को हंसी से लोटपोट कर देंगे। कांगड़ा ही नहीं अपितु आसपास के क्षेत्र के लोगों को कांगड़ा उत्सव का बेसब्री से इंतजार है।

बेबी शो करवाएगा फोर्टिस अस्पताल

सुनील डोगरा ने बताया कि पहले दिन कालेज और दूसरे दिन स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं होंगी, तो तीसरे दिन नन्हे बच्चों का फैंसी ड्रेस कंपीटीशन होगा। स्कूली बच्चों के कंपीटीशन का दायित्व हाइट संस्थान को सौंपा गया है जबकि कालेज  के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता की जिम्मेदारी जीएवी पब्लिक स्कूल निभाएगा। बेबी शो फोर्टिस अस्पताल आयोजित करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App