कांगड़ा में 11 जगह एलईडी

By: Sep 22nd, 2017 12:03 am

newsधर्मशाला— भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा भी पूरी तरह से जुटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने कांगड़ा शहर में 11 स्थानों पर एलईडी स्थापित की हैं। रैली की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों ने सभा स्थल पर एक बैठक का आयोजन कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, थावर चंद गहलोत, प्रभारी मंगल पांडे, पवन राणा, कृपाल परमार तथा विशाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। शुक्रवार को शाह एट हिमाचल से भाजपा अभियान चलाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App