घुमारवीं में मरीजों को बनेगा इंडोर ब्लॉक

By: Sep 13th, 2017 12:05 am

घुमारवीं – लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीजों के लिए इंडोर ब्लॉक (आईपीडी) का निर्माण होगा। इंडोर ब्लॉक का शिलान्यास 13 सितंबर (बुधवार) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ऑनलाइन करेंगे। ब्लॉक के निर्माण होने के बाद सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। इसमें अहम बात यह है कि यह इंडोर ब्लॉक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे मरीजों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। जानकारी के मुताबिक शिमला-धर्मशाला नेशनल हाई-वे के किनारे  घुमारवीं शहर के बीचोंबीच स्थित सिविल अस्पताल घुमारवीं के लिए बुधवार को सौगात मिलेगी। बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों के लिए यहां पर इंडोर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। लगभग दस करोड़ नौ लाख रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में करीब 50 बैड होंगे। इस ब्लॉक का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ऑनलाइन करेंगे। घुमारवीं में मरीजों के लिए बनने वाले इंडोर ब्लॉक से लोगों को काफी राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल घुमारवीं में विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं, सदर तथा झंडूता के काफी गांवों के लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। नेशनल हाई-वे के किनारे स्थित होने के कारण यहां पर मरीजों की संख्या भी काफी अधिक रहती है, जिससे गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ता है। हालांकि सिविल अस्पताल में मरीजों के काफी वार्ड हैं। मरीजों के लिए बनाए गये वार्ड भी पुराने भवन में ही चल रहे हैं। अस्पताल में एडमिट होने वाले मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से भरपूर वार्ड देने के लिए यहां पर इंडोर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इसमें मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिसका ऑनलाइन शिलान्यास बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। इसके बाद घुमारवीं सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए इंडोर ब्लॉक का निर्माण हो जाएगा। विदित रहे कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में इलाज को आने वाले लोगों तथा उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए ओपीडी का नया भवन भी बनाया गया है। इससे लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। यह ओपीडी भवन बनकर तैयार हो गया है तथा इसका उद्घाटन भी शीघ्र हो जाएगा, जिससे यहां पर आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों को राहत मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App