चुटकुले

By: Sep 17th, 2017 12:02 am

पत्नी (सीधी- सादी )पति से : अजी, यह हुक्का मत पिया करो। सुनती हूं कि यह बहुत नुकसानदेह है।

पतिः तू बहुत भोली है। नहीं समझेगी।

पत्नी : क्यों?

पति : हुक्के में तीन देवताओं का वास होता है, नीचे जल देवता, बीच में पवन देवता और ऊपर अग्नि देवता।

ऐसा सुनने के बाद पत्नी अब हुक्का देखते ही हाथ जोड़कर खड़ी हो जाती है।

* * *

पप्पू अपनी पत्नी को अंग्रेजी

 सिखा रहा था।

दोपहर में पत्नी बोली

डिनर लो जी

पप्पू : जाहिल औरत यह

डिनर नहीं लंच है।

पत्नी : जाहिल तू, तेरा

सारा खानदान करम फूटे।

यह रात का बचा हुआ

खाना है , दिमाग मत

दौड़ा, रोटी चर ले।

****

पप्पू के हाथ में नया

फोन देखकर बंता बोला.

नया फोन कब खरीदा।

पप्पू : नया नहीं, गर्लफे्रंड

का है!

बंताः गर्लफे्रंड का फोन

क्यों ले आया।

पप्पू : रोज कहती थी, मेरा

फोन नहीं उठाते। आज

मौका मिला, तो उठा लाया!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App